कोई तो है जिसने
दिल को चुरा लिया है
उसकी यादों में
जीना भी बेहाल हुआ है।
रात-दिन और दिन-रात
बस उसकी याद सताती है
कैसे कहूँ
कितना गहरा यह
प्यार का एहसास है।
शायद किसी के
दर्दे दिल को
वो समझ लें और खुद भी मानें
इस बात को कि
कोई तो है जो उसे
बहुत प्यार करता है।
खुद भी जिएँ और
औरों को भी जीने दें
का मंत्र अपनाएँ
प्यार बाँटें और प्यार पाएँ
बस यही उम्मीद है।
लोड हो रहा है...