Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

चावल की खीर



सामग्री :
दो लीटर दूध, बासमती चावल दो मुट्ठी, पाव कटोरी बादाम-पिस्ता व काजू की कतरन, चार बड़े चम्मच शक्कर, आधा चम्मच पिसी इलायची, 8-10 किशमिश, 1-2 लच्छे केसर।

विधि : खीर बनाने से एक-दो घंटे पूर्व चावल धोकर पानी में गला दें। दूध को मोटे तले वाले बर्तन में डालकर गैस पर चढ़ा दें। चार-पाँच उबाल लें। पूरा पानी निथार कर चावल को दूध में डाल दें। बीच-बीच में चलाती रहें और गाढ़ा होने तक पकाएँ। खीर

चावल पकने के बाद शक्कर डाल दें और शक्कर गलने तक लगातार चलाती रहें। बीच में छोड़े नहीं। फिर इसमें सूखे मेवे की कतरन, किशमिश और पिसी इलायची डाल दें। अलग कटोरी में थोड़ा-सा गरम दूध लेकर केसर डालें और घोंट लें।

खीर अच्छी गाढ़ी होने के पश्चात गैस बंद कर दें। तैयार खीर को गरमा-गरम सर्व करें।
अस्वीकरण