मूँगफली की टेस्टी
सामग्री :
1 कटोरी मूँगफली के दाने, बेसन 100 ग्राम, चुटकीभर हल्दी, 1 चम्मच लाल मिर्च पावडर,
चुटकी भर हींग, 1 चम्मच सौंफ, एक चम्मच खड़ा धनिया, पाव चम्मच गरम मसाला पावडर,
नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए।
>विधि : सर्वप्रथम दाने को साफ कर लें। अब एक पतेले में बेसन लेकर सभी मसाले मिलाकर गाढ़ा
घोल तैयार कर लें। तैयार घोल में 2 चाय में चम्मच मोयन डाल दें।
अब एक कड़ाही में तेल गरम करके बेसन के घोल में मूँगफली दानों को डुबोकर करारे होने
तक तल लें। ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रख दें। दीपावली के त्योहार पर आने वाले
मेहमानों का मूँगफली की टेस्टी से स्वागत करें।
लोड हो रहा है...