सामग्री :
1 बड़ा चम्मच मक्के का आटा, 2 कटोरी बेसन, 1/2 कटोरी रवा।
भरावन सामग्री :
1 कप नारियल किसा हुआ, 1/2 कप सिंकी तिल्ली, 4-5 हरी मिर्च, 1 टुकड़ा अदरक और लहसुन का पेस्ट, हरा धनिया, 2 चम्मच खसखस, गरम मसाला इच्छानुसार, तेल तलने के लिए, नमक स्वादानुसार।
विधि : खाना खजाना के अंतर्गत आप सबसे पहले बेसन में मक्का का आटा, रवा, नमक मिलाकर हल्के गर्म पानी से मिश्रण को गूँथ लें और 10 मिनट तक कपड़े से ढँककर रख दें।
भरावन का मसाला : सर्वप्रथम एक कड़ाही में तेल गर्म करके उसमें हरी मिर्च, लहसुन, अदरक दरदरा पिसा हुआ डालें। दो मिनट तक धीमी आँच पर हिलाते हुए उसमें खोपरा, खसखस के दाने, तिल्ली तथा नमक व गरम मसाला डालें और अच्छी तरह मिक्स कर लें। सिर्फ पाँच मिनट में नीचे उतारकर ठंडा कर लें। अब हरा धनिया डालें।
अब गुँथे हुए आटे की मोटी लोई बनाएँ और रोटी जैसा बेलने के बाद उस पर मसालों से बनाए हुए भरावन की मोटी परत बिछाएँ। तत्पश्चात उस रोटी को गोल घुमाते हुए दबाते जाएँ। अब तैयार गोल रोल को बीच-बीच में से छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। तेल अच्छी तरह गर्म होने पर दोनों हाथों में दबाते हुए तल लें। सारी भाकर वड़ी तेलने के बाद एयरटाइट डिब्बे में भर दें। दीपावली पर्व पर भाकर वड़ी खाने का अपना अलग ही मजा है।
लोड हो रहा है...