इको फ्रेंडली
एक दोस्त (दूसरे से)- सुना है, बाजार में इको फ्रेंडली पटाखें आए हैं।
दूसरा - लेकिन उससे क्या होगा, देश के आतंकवादी तो असली बम-पटाखें फोड़कर देश-दुनिया को जलाते ही रहेंगे। भला इको फ्रेंडली पटाखों से दुनिया का क्या फायदा...
रंगरोगन
दद्दू, सुना है, इस बार बाजार का रंगरोगन हुआ है। इको फ्रेंडली पटाखों से बाजार भर गया है।
- ये तो सब ठीक है। लेकिन मजा तो तब है जब लोग अपने हाथों में इको फ्रेंडली पटाखे जलाकर खुद की जान की रक्षा करेंगे उसी तरह अगर हमारे देश के आतंकवादी भी इको फ्रेंडली आतंकवादी बन जाए तो समाज का भी रंगरोगन हो जाएगा और किसी का नुकसान भी नहीं होगा।
सुनो ऐ दुनियावालों...
सुनो ऐ दुनियावालों
खुद पर नजर डालों
घर पर नजर डालों
आस-पास पर नजर डालो
ज्वेलरी शॉप पर नजर डालो
रंगबिरंगी फूलों पर नजर डालो
मिठाई पर नजर डालों
पटाखों पर नजर डालो
कपड़ों पर नजर डालो
बाजारों पे नजर डालो
देश पर नजर डालो
दुनिया पर नजर डालो
सभी पर नजर डालकर
अब एक नजर
इको फ्रेंडली पटाखों पर
भी डालो, अपनाओं उन्हें
खुद और
औरों को भी दो यह संदेश
कि अहिंसा के मार्ग पर चलकर
मनाओ दीपावली
भगवान महावीर स्वामी
के पथ पर चलकर
सार्थक करो उनका निर्वाणोत्सव
सुनो ऐ दुनिया वालो
सभी को ये खबर दे डालो।
लोड हो रहा है...