Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

खिचड़ी नमकीन


सामग्री : एक कटोरी सादे चावल, पाव कटोरी मूँग मोगर, 1 बड़ा चम्मच घी, 2-3 हरी मिर्च बारीक कटी, करी पत्ता 4-5, नमक स्वादानुसार,

विधि : सर्व प्रथम चावल व मूँग मोगर को साफ करके 3-4 पानी से अच्छी तरह धोकर बनाने के आधे घंटे पूर्व तैयार कर लें। अब प्रेशर कुकर में दाल-चावल और आवश्यकतानुसार पानी डालें तथा नमक डालकर कुकर को बंद करके दो सिटी ले लें।

कुकर ठंडा होने के पश्‍चात एक कटोरी में घ‍ी गरम करके जीरे का बघार लगाकर ऊपर से कटी हरी मिर्च और मीठा नीम डालकर तैयार खिचड़ी में बघार डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इस तैयार खिचड़ी को मकर संक्रांति के दिन खुद भी खाएँ और घर आए मेहमानों को भी खिलाएँ।
अस्वीकरण