Welcome, Guest   [ Register | Sign In | Take a tour | Adult Filter: On ]

मिक्स आलू-कॉर्न


सामग्री :
2 नरम भुट्‍टे के दाने, 3-4 मीडियम साइज के आलू, 2 हरी मिर्च बारीक कटी, लाल मिर्च 1 चम्मच, हल्दी पाव चम्मच, राई-जीरा छौंक के लिए, चुटकी भर हींग, 1 छोटा चम्मच मक्खन, नमक स्वादानुसार, तेल।

विधि: भुट्‍टे के दानों में चुटकीभर नमक डालकर कुकर में उबाल कर अलग रख लें। आलू को भी उबाल कर उसके बड़े-बड़े पीसेस काट लें।

अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके राई-जीरा व हींग का छौंक लगाकर कटी हरी मिर्च डाल दें। अब भु्ट्‍टे डालकर मक्खन डालें और पाँच मिनट तक भूनें। अब आलू डालकर मिला लें।

ऊपर से मसाला सामग्री डालकर दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर लें। मिक्स आलू-कॉर्न को हरे धनिए से सजाकर गरमा-गरम पराठे के साथ परोसे।
अस्वीकरण